रमज़ान उल मुबारक2020, lockdown & कोरोना
![]() |
| Covid19, Ramzan ul Mubarak& lockdown |
आदाब दोस्तो, जैसा कि आप सभी जानते है कि इस वक़्त पूरी दुनिया पर कोरोना महामारी बन कर अपना पाँव पसार रहा है, इस बीमारी में न जाने कितने ही लोग इस दुनियां को छोड़ कर कूच कर गए। फिल वक़्त इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है बस इस से बचने की तदबीर है और सबसे बेस्ट तदबीर है अपने परिवार के साथ घर में बंद हो जाना, बिना किसी एमरजेंसी के बाहर न निकलना यानी कि lockdown ।
![]() |
| Corona prevention and family |
अब पूरी दुनिया lockdown के ज़ेरे असर है, मगर वक़्त तो चलने का नाम है वक़्त न किसी के लिए ठहरा है और न ही ठहरेगा हज़रत बिलाल की बात और है वो अल्लाह के खास बंदे है,
![]() |
| Stay home , stay safe |
कोरोना के चलते पूरी दुनियां अपने अपने घरों में है और रमज़ान का बा बरक़त महीना शुरू हो गया, ये हम सभी के लिए अच्छा वक्त है कि हम अपने परिवार के साथ रोज़ा रखे, अल्लाह की इबादत करे और अपने परिवार के साथ वक़्त बिताये जो कि आम दिनों में मुमकिन नही था।
हम अपने कामो में इस कदर व्यस्त है कि अपने परिवार को समय ही नही दे पाते, और इस वक़्त समय ही समय है,
![]() |
| Quality time with family in lockdown |
जैसा कि हम सब जानते है कि हर सिक्के के दो पहलू होते है कुछ अच्छा तो कुछ नापसंदीदा,
इस बार का रमज़ान कई मामलों में बिल्कुल अलग है और ऐसा पहले कभी भी नही हुआ कि सारे मुस्लिम घरो में ही इबादत कर रहे है, बाज़ारो की रौनक बिल्कुल गायब है, तरावीह का एहतेमाम नही है, इफ्तार पार्टिया मुल्तवी है,
ये बीमारी कब तक दुनिया मे अपना असर फैलाएगा, ये किसी को नही पता, तो हम सब को अक़ल से कम लेना है और रमज़ान के सारे अरकान घर के अंदर ही पूरा करना है बाहर नही निकलना है ना ही public gathering में जाना है, इन सबसे बिल्कुल बचना है , और हा सेविंग्स जितना ज्यादा हो सके उतना करना है, क्योंकि इस बीमारी के जाने के बाद दुनिया मे बहुत से बदलाव आने वाले है, ।
ये बदलाव financially ज्यादा असर करेंगे, इसलिए हम सब को उसकी तैयारी करनी पड़ेगी,
इस lockdown में हमे इस बात का भी ख्याल रखना है कि हम कोई भी बदपरहेजी न करे जिस से हमारी तबियत खराब हो और पूरी फैमिली परेशान हो।
आज दुनिया मे टेक्नोलॉजी इतना आगे बढ़ चुकी है कि आप घर बैठे ही अपने दोस्तों रिश्तेदारों, अपने near and dear से बात कर सकते है, उनसे वीडियो कॉल कर के उनसे touch में राह सकते है,
इस टेक्नोलॉजी से बच्चे अपना स्कूल attand कर रहे है ताकि उनकी पढ़ाई में कोई अड़चन न आये।
इस समय मे आप अपने अंदर कुछ नई खूबियां पैदा करिये, कुछ टेक्नोलॉजी से जुड़िये, इंटरनेट पर बहुत कुछ सीखने को है, चाहे वो दीन हो या दुनिया।
आजकल लोग ऑनलाइन अपना बिज़नेस कर रहे है आप भी अपना काम ऑनलाइन करिये, और एक्स्ट्रा इनकम के source इंटरनेट पर है जैसे कि फ्रीलांसर जॉब, उसे try कीजिये, इस खाली समय को utilise कीजिये
वो कहते है ना कि खाली दिमाग़ शैतान का घर होता है, तो फैमिली के साथ एन्जॉय करते हुए अपने अंदर नए टैलेंट पैदा कीजिये , और अपने दिमाग को शैतान की रिहाइश न बन ने दीजिये, क्योंकि शैतान आपको कोई रेंट भी नही देगा 😀।
इस रमज़ान आप क़ुरान पढिये, शब के क़दर का एहतेमाम कीजिये और अपने लिए अपने परिवार के लिए अपने मुल्क के लिए बल्कि पूरी इंसानियत के लिए दुआ करिये की अल्लाह हमारी सारे गुनाहों को बख्श दे हमारी खाताओ को माफ कर दे ये जो बीमारी पूरी दुनिया मे फैली हुई है इस से हम सभी को जल्द से जल्द निजात दे अमीन
इस वक़्त जब पूरी दुनिया lockdown के ज़ेरे असर है तो हम सब को अपनी जिम्म्मेदारी का एहसास भी होना चाहिए जैसा की कई लोग अपनी हैसियत के मुताबिक गरीब मिस्कीन भाइयो की पूरी इमदाद कर रहे है जो काबिले तारीफ है इसका अज़र सिर्फ अल्लाह उन्हें दे सकता है और बेशक़ अल्लाह बेनियाज़ देगा।
कोरोना की वजह से हम सब को बहुत एहतियात से रहना होगा, कोरोना के जाने के कुछ दिन बाद तक भी हम लोगो को एहतियात बिल्कुल भी नही छोड़ना चाहिए क्योंकि कोरोना छुपा हो सकता है, और हम लोगो के careless होते ही वो हम को फिर से अपने गिरफ्त में ले सकता है, तो
- हमे पूरी एहतियात के साथ रमज़ान के सारे अरकान अदा करने है,
- लोगो से डिस्टेंस मेन्टेन रखना है,
- अल्लाह को राजी करना है,
- फ़िज़ूल खर्ची से बचना है और सेविंग्स पर ध्यान देना है,
- गरीब मिस्कीन का भी ध्यान देना है
- और इस बार का रमज़ान और ईद घर वालो के साथ एन्जॉय करना है, और ईद की फ़ोटो और सेवइयां आप मुझे भी यहाँ पोस्ट कर सकते है
इसी के साथ
Good bye and take care ।


















Salam alaikom. I vividly thank you for this blog, full of hope and positive spirit we truly need in these circumstances. Your pieces of advice are priceless, indeed Ramadan in the best moment, and the lockdown is the best situation to get back to Allah, to our families and to ourselves. I hope your words will reach all the corners of the world as they reached to me here in Algeria. May Allah bless you, and bless all our brothers and sisters everywhere. Thanks again!
ReplyDeleteThanks sister, your comment is a big reward for me and my team.
DeleteI hope we do better by this platform
Thanx again
Zabardast, Really This Blogg Is Wonderful & I Give Best Wishes For This.
ReplyDeleteThank brother, thanx for your support and best wishes.
Delete